पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महाशा इंप्लाइज एसो. ने विजय के धरने को दिया समर्थन

महाशा इंप्लाइज एसो. ने विजय के धरने को दिया समर्थन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झूठे पर्चा दर्ज कराने वालों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर शनिवार की छुट्टी के बावजूद 81वें दिन भी एडमिनिस्ट्रेटिव कांप्लेक्स के सामने परिवार समेत धरने पर बैठे सरना निवासी विजय कुमार का धरना जारी है। धरने को महाशा इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन ने समर्थन दिया।

उन्होंने बताया कि 27 फरवरी 2010 को उसके खिलाफ पुलिस थाना सदर में धारा 384, 341, 294, 506 और 509, 34 के तहत एक महिला ने केस दर्ज कराया था। चार साल से ज्यादा समय तक चले केस में अदालत ने सितंबर 2014 को उसे निर्दोष करार देकर बरी कर दिया था। विजय का आरोप है कि उसे झूठे केस में फंसाने की कोशिश की थी। उन पर पर्चा दर्ज कराने के लिए धरना ऐसे ही रोजाना चलता रहेगा।

परिवार समेत धरने पर बैठे विजय कुमार के साथ एसोसिएशन के सदस्य।

खबरें और भी हैं...