- Hindi News
- National
- गीतों में अश्लीलता फैलाकर गायक स्टार तो बन जाते हैं लेकिन कलाकार नहीं : अब्बास
गीतों में अश्लीलता फैलाकर गायक स्टार तो बन जाते हैं लेकिन कलाकार नहीं : अब्बास
आजकल गीतों का रैप के नाम पर रेप किया जा रहा है। गीतों में अश्लीलता फैलाकर गायक स्टार तो बन जाते हैं लेकिन कलाकार नहीं बन पाते।
उक्त बात गजल गायक व कंपोजर गुलाम अब्बास खान ने हारमोनी म्यूजिक परफार्मिंग आर्ट अकादमी में पहुंचने पर कही। ‘यह आंखें तुम्हारी गजल कह रही’ रहित 17 गजल एल्बम निकाल कर नाम कमा चुके अब्बास शनिवार और रविवार को किरण ऑडिटोरियम में परफार्म करने के लिए पठानकोट आए हैं। रामपुर सेहसवान घराने के अब्बास ने बताया कि उनके दादा अफगानिस्तान से हैं, पिता ने जिंदगी स्यालकोट में बिताई और बंटवारे के बाद वह पठानकोट भी रहे और फिलहाल वह अपनी फैमिली के साथ मुंबई में हैं। उन्होंने बताया कि पहला परम विभूषण अवार्ड उनके नाना उस्ताद मुश्ताक हुसैन खान को मिला था और ससुर गुलाम मुस्तफा खां को भी हाल ही में परम विभूषण सम्मान मिला है।
गुलाम अब्बास खान का स्वागत करते हारमोनी अकादमी के डायरेक्टर।