बीएससी फैशन डिजाइनिंग पार्ट-1 में रमा चोपड़ा कॉलेज की सरगम फर्स्ट
पठानकोट| जीएनडीयू की ओर से घोषित बीएससी फैशन डिजाइनिंग भाग-1 व पीजी डिप्लोमा इन फैशन डिजाइनिंग के परिणाम में श्रीमति रमा चोपड़ा सनातन धर्म कन्या महाविद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहा।
प्रिंसिपल डॉ. सतिन्द्र काहलों ने बताया कि बीएससी फैशन डिजाइन भाग-1 की सरगम ने 73.6 प्रतिशत अंक लेकर जिले में प्रथम, मोहिनी ने 72 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया, वहीं आरती भावना ने 65 प्रतिशत व दिव्या ने 62 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इस अवसर पर पीजी डिप्लोमा इन फैशन डिजाइनिंग में रुबी मुवालने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त करके जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया।