पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हेल्थ सेंटर परमानंद में 5 साल से डॉक्टर नहीं

हेल्थ सेंटर परमानंद में 5 साल से डॉक्टर नहीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गार्डियन ऑफ गवर्नेंस (जीओजी) टीम ने सूबेदार ज्ञान चंद के नेतृत्व में वीरवार को सबसिडरी हेल्थ सेंटर परमानंद का दौरा किया। सूबेदार ज्ञान चंद ने बताया कि निरीक्षण में पाया गया कि पांच वर्षों से हेल्थ सेंटर में डॉक्टर का पद खाली है और फार्मासिस्ट अमरीक सिंह पूनिया लगातार ड्यूटी दे रहे हैं। डॉक्टर न होने से लोग परेशान होते हैं सबसिडरी हेल्थ सेंटर में लगभग बीस गांवों के लोग दवाई लेने आते हैं। लोगों बताया कि हेल्थ सेंटर में डॉक्टर की तैनाती के लिए वे सरपंच के नेतृत्व में कई बार विभाग उच्चाधिकारियों को मांगपत्र दे चुके हैं।

सबसिडरी हेल्थ सेंटर परमानंद में निरीक्षण करते जीओजी टीम के सदस्य।

डॉक्टर न होने से लोग महंगा इलाज करवाने को मजबूर...

सबसिडरी हेल्थ सेंटर परमानंद में डॉक्टर न होने के कारण लोगों को 25 किलोमीटर दूर पठानकोट या फिर निजी अस्पताल में उपचार करवाना पड़ता है। सूबेदार ज्ञानचंद ने बताया कि वह इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को भेजेंगे। इस मौके पर सूबेदार किशन चंद, कैप्टन करतार चंद, हवलदार गुरनाम सिंह, हवलदार सुरेंद्र सिंह, हवलदार सरवन सिंह, नायक सतपाल, कस्तूरी लाल, प्रवीण सिंह व लखबीर सिंह आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...