रमित महाजन बने भाजयुमो के प्रधान
पठानकोट| भाजपा युवा मोर्चा की बैठक मंडल प्रधान रमित महाजन के नेतृत्व में हुई। इसमें भाजपा जिला महामंत्री विपिन महाजन उपस्थित हुए। इस मौके पर भाजयुमो की नियुक्तियां की गई। रमित महाजन को भोआ से भाजयुमो का प्रधान नियुक्त किया गया। जबकि परमिंदर सिंह व कर्ण को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। अभिषेक शर्मा व उदित को महासचिव नियुक्त किया गया। नवीन शर्मा, शैरिफ अली, अक्षय महाजन व कमल किशोर को सचिव नियुक्त किया गया। कमल किशोर, आशीष कुमार, अजीत कुमार, लखविंदर लवली को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया। रमित महाजन ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है उसे पूरी ईमानदारी के साथ निभाने का प्रयास करेंगे तथा भाजपा को गांव स्तर पर मजबूत करने के लिए अहम भूमिका निभाएंगे। इस मौके पर राजू सेठ, रिंकू, पिंदा सैनी, रोहित गुप्ता आदि मौजूद थे।