रोहित एमएससी मैथमेटिक्स सेमेस्टर-3 यूनिवर्सिटी में टॉपर
पठानकोट| आदर्श भारतीय कॉलेज का एमएससी मैथमेटिक्स का तीसरे सेमेस्टर का परिणाम शानदार रहा। कॉलेज के विद्यार्थी रोहित शर्मा ने यूनिवर्सिटी में पहला स्थान हासिल किया। जबकि आयुषी, अदिति, एकता अनामिका, रघुनंदन के नंबर भी अच्छे रहे। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. दिनेश शर्मा ने स्टूडेंट्स को सम्मानित किया। प्रिंसिपल डॉ. दिनेश शर्मा ने सारे मैथमेटिक्स डिपार्टमेंट को बधाई दी। उन्होंने स्टूडेंट्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके माता-पिता को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर डॉ. राजेंद्र गुप्ता, सीमा, नेहा, प्रियंका, मीनू आदि मौजूद रहे।