पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हिमाचल से लाई चरस तारागढ़ में बेचने जा रहा युवक काबू

हिमाचल से लाई चरस तारागढ़ में बेचने जा रहा युवक काबू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | पठानकोट/परमानंद

तारागढ़ पुलिस ने 800 ग्राम चरस के साथ हिमाचल के एक युवक को पकड़ा है। आरोपी यशपाल करमंडी, जिला चंबा का रहने वाला है।

तारागढ़ पुलिस थाने के इंस्पेक्टर कुलविंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने रेलवे फाटक तंगोशाह रोड परमानंद पर नाका लगाया था। इस दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हिमाचल प्रदेश का एक युवक चरस लाकर तारागढ़ इलाके में बेचने आ रहा है। पुलिस ने अड्डा परमानंद के पास नाका लगा लिया। इस दौरान एक युवक बस से उतरकर तारागढ़ की ओर पैदल आने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर उसे पकड़ा और पूछताछ की। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली, तो उससे 800 ग्राम चरस बरामद हुई। तारागढ़ थाने में यशपाल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

छोटा हाथी में ले जाए जा रहे चार मवेशियों के साथ 2 युवक पकड़े

बमियाल
| बमियाल पुलिस ने गांव मुठ्ठी में एक नाके दाैरान दो युवकों को चार मवेशी पशु ले जाते गाड़ी सहित काबू किया है। चाैकी इंचार्ज एएसआई तरसेम लाल ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर उनकी ओर से गांव मुठ्ठी में नाका लगाया गया था कि छोटा हाथी नंबर पीबी-35 क्यू- 3678 को रोक कर तलाशी ली गई तो उसमें चार मवेशी पशु बरामद किए गए। उन्होंने कहा कि मवेश पशुओं को बूरी तरह से गाड़ी में लोड किय गया था। जिससे पशुओं का सांस लेना भी मुश्किल हो गया था। उन्होंने बताया कि पकड़े गए दिलबाग सिंह व अमरनाथ पर एनिमल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

खबरें और भी हैं...