- Hindi News
- National
- हल्की बूंदाबांदी ने गर्मी से दिलाई राहत, आज फिर बारिश के आसार, अगले चार दिन छाए रहेंगे बादल
हल्की बूंदाबांदी ने गर्मी से दिलाई राहत, आज फिर बारिश के आसार, अगले चार दिन छाए रहेंगे बादल
मौसम विभाग ने 17 फरवरी को भी पंजाब के अलग-अलग इलाकों में तेज आंधी और बारिश आ सकती है। साथ ही अगले चार दिन तक मौसम यूं ही बने रहने की संभावना जताई जा रही है। काबिलेगौर है कि अप्रैल में मौसम के बदले मिजाज से जिले में गेहूं की कटाई पिछड़ चुकी है। खेतों में अभी भी गेहूं की फसल खड़ी है।
पिछड़ सकती है कटाई
खेतीबाड़ी अफसर डॉ. अमरीक सिंह का कहना है कि गेहूं की फसल पक कर तैयार है। अब बारिश होगी तो कटाई पिछड़ जाएगी। आंधी से खड़ी फसल बैठ जाएगी और दाना काला भी पड़ सकता है। मौसम विभाग के अधिकारी सुरिंद्र पाल का कहना है कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते मौसम बदला है। आने वाले चार दिन में बादल छाए रहने की संभावना है।