पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कामर्शियल के मुकाबले उड़ान स्कीम की फ्लाइट का किराया 60 फीसदी कम

कामर्शियल के मुकाबले उड़ान स्कीम की फ्लाइट का किराया 60 फीसदी कम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पठानकोट एयरपोर्ट पर दिल्ली-पठानकोट के बीच उड़ान स्कीम की तीसरे दिन की फ्लाइट को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।

पठानकोट से टिकट सस्ता होने के कारण हिमाचल के धर्मशाला स्थित गग्गल एयरपोर्ट पर जाने की बजाए पैसेंजर्स खास तौर पर हिमाचल जाने वाले पर्यटकों ने पठानकोट का रूख कर लिया है। इसका कारण उड़ान स्कीम के तहत शुरू फ्लाइट का किराया कामर्शियल किराए 60 फीसदी से भी कम है। सोमवार को तीसरे दिन की दिल्ली से पठानकोट पहुंची फ्लाइट पूरी बुक थी। राइट टाइम 11.30 बजे पहुंची फ्लाइट से 44 पैसेंजर आए, जबकि वापसी पर दिल्ली के लिए 44 पैसेंजर लेकर फ्लाइट रवाना हुई।

डेढ़ घंटे का सफर | न्यूनतम किराया 2690 और अधिकतम 5 हजार रुपए

सोमवार को पठानकोट सिविल एयरपोर्ट से बाहर आते पैसेंजर।

ट्रेन से लगते हैं 8 से 9 घंटे | पठानकोट से दिल्ली ट्रेन का किराया फर्स्ट एसी का 1900, सेकेंड एसी का 1115 रुपए है। एक्सप्रेस ट्रेनों को दिल्ली पहुंचने में 8 से 9 घंटे लगते हैं जबकि फ्लाइट से लोग 2700 रुपए में डेढ़ घंटे में पठानकोट से दिल्ली पहुंच रहे हैं।

एलायंस एयरवेज के 46 सीटर विमान की पहली 50 फीसदी सीटों की बुकिंग महज 2690 रुपए रखी गई है। उसके बाद किराया बढ़ेगा जो कि अधिकतम 4500 से 5 हजार रुपए के बीच है। दूसरी तरफ गगल एयरपोर्ट से फ्लाइट का किराया कामर्शियल तौर पर चार्ज किया जाता है जो कि न्यूनतम 6 हजार से शुरू होकर अधिकतम 20 हजार रुपए तक है। पठानकोट से उड़ान स्कीम के तहत सरकार की ओर से 50 फीसदी सबसिडी दी जा रही है। इसके चलते कॉमर्शियल में आते हिमाचल के गगल एयरपोर्ट से फ्लाइट लेने की बजाए डल्हौेजी, धर्मशाला, मैक्लोडगंज जाने वाले पर्यटक उड़ान स्कीम की फ्लाइट को तरजीह दे रहे हैं। दिल्ली से मैक्लोडगंज जाने के लिए उतरे सुरिंदर कुमार, आदिति ने बताया कि उन्हें किराया कम पड़ रहा है और पठानकोट से तीन से चार हजार रुपए के बीच में टैक्सी आसानी से मिल जाती है जो कि किराया से भी कम पड़ता है।

स्नैक्स बार और पार्किंग का किया गया टेंडर | पैसेंजर के अच्छे रिस्पांस को देखते हुए 83 एकड़ में फैले पठानकोट सिविल एयरपोर्ट में स्नैक्स बार और पार्किंग का टैंडर भी एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से जारी किया गया है। टैक्सी का टैंडर अलग से किया गया है। एयरपोर्ट की मैनेजर कमलजीत कौर ने बताया कि स्नैक्स बार और पार्किंग का टैंडर एक ही कंपनी को दिया जाएगा। पहले दिन टैक्सी की दिक्कत हुई थी, उनकी ओर से एक दो पैसेंजर को टैक्सी मैनेज कर दी गई थी।

खबरें और भी हैं...