गांव घो के पास अचानक कुत्ता सड़क पर आने से पलटा ऑटो, तीन जख्मी
पठानकोट | पठानकोट-जुगियाल रोड पर गांव घो में ऑटो अनियंत्रित होकर पलटने से चालक समेत तीन लोग जख्मी हो गए।
हादसे में ऑटो चालक को गंभीर चोटें लगने पर सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल ऑटो चालक ओंकार निवासी जुंगथ व उसके साथ रहे जोनी व काली को भी चोटें आई। ऑटो चालक ओंकार के सिर, मुंह व शरीर पर चोटें आई है।
घायल ओंकार ने बताया कि वह रविवार रात को ऑटो में जुंगथ घर लौट रहा था। उसके रास्ते में उसके रिश्तेदार चाचा जोनी व काली भी मिल गए। वह तीनों ऑटो में बैठकर जुंगथ लौट रहे थे। गांव घो के पास सड़क के बीचोंबीच कुत्ता आने से उसने बचाने की कोशिश की तो ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में उसे चोटें आई, वहीं उसके साथ दो लोगों को मामूली चोटें आई। जिन्होंने उसे सिविल अस्पताल में पहुंचाया।