पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • युवक का फोन छीनकर भागे दो स्नेचरों को पुलिस ने 3 घंटे में पकड़ा

युवक का फोन छीनकर भागे दो स्नेचरों को पुलिस ने 3 घंटे में पकड़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पठानकोट | थाना डिवीजन नं.1 पुलिस ने मिशन चौक में नाके के दौरान मोबाइल स्नेचिंग करने के आरोप में दो युवकों को पकड़ा है। पकड़े गए टिंकू व अमन निवासी मोहल्ला आनंदपुर रड्‌डा के रहने वाले है। दोनों युवक युवक का अंदरून बाजार में फोन छीनकर भागे थे। पुलिस ने शिकायत मिलने पर 3 घंटे के बीच मोबाइल छीनाझपटी करने के आरोप में दोनों को पकड़ा।

सब इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर ने बताया कि शिकायतकर्ता मोहल्ला काजिया निवासी वाबूल हुसेन ने शिकायत दी थी कि वह रात को गांधी चौक से सब्जी खरीद कर पैदल ही घर वापिस लौट रहा था। इस दौरान अंदरून बाजार में पैदल ही आए दो युवकों ने उसका मोबाइल छीनकर भाग निकले थे। थाना डिवीजन नं.1 में टिंकू व अमन निवासी आनंदपुर रड्‌डा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सब इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर का कहना है कि दोनों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं...