पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गर्भवती महिला को मारपीट कर मायके के बाहर छोड़ गए ससुराल वाले

गर्भवती महिला को मारपीट कर मायके के बाहर छोड़ गए ससुराल वाले

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पठानकोट | जिला गुरदासपुर में ब्याही गर्भवती महिला ने सास-ससुर पर मारपीट का आरोप लगाकर सिविल अस्पताल से मेडिकल करवाया और इसकी शिकायत शाहपुरकंडी थाने में की है। पीड़िता भारती निवासी माधोपुर एरिया के न्यू थरियाल की रहने वाली है।

परिवार ने बताया कि तीन वर्ष पहले भारती की शादी गुरदासपुर में रिश्तेदारों के कहने पर की थी। शादी के बाद बेटी को उसके ससुराल वाले परेशान करने लगे। उसकी बेटी कई बार मायके घर आई और ससुराल वाले समझौता कर लेकर चले जाते रहे। बीते दिनों भी बेटी के सास-ससुर ने बेटी से मारपीट की और बेटी को गांव के बाहर छोड़कर चले गए। परिवार वालों का कहना है कि बेटी दो महीने से गर्भवती है और सास-ससुर बिना कारण उसकी बेटी को परेशान कर रहे है। उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल से बेटी का मेडिकल करवा इसकी शिकायत शाहपुरकंडी थाने में करेंगे।

खबरें और भी हैं...