रामनगर में जहर खाने से 22 वर्षीय युवक की मौत
चार मरला क्वार्टर रामनगर के रहने वाले 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। पुलिस ने सिविल अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाया है।
पटेल चौक स्थित एक कपड़े के शोरूम में रोहित कुमार काम करता था। पिता सतपाल ने पुलिस को बताया कि उसके बेटा रोहित कुछ दिनों से बीमार चल रहा था। रविवार देर शाम घर में लाइटें बंद हो गईं। रोहित ने गलती से कोई कीटनाशक दवा खा ली जिससे उसकी तबीयत खराब होने पर सिविल अस्पताल में लाया गया। इमरजेंसी में उसकी मौत हो गई। उधर सूचना मिलने पर मौके पर थाना डिवीजन नं.2 पुलिस पहुंची। फिलहाल पुलिस ने प्राथमिक जांच में 174 की कार्रवाई कर सिविल अस्पताल से लाश का पोस्टमार्टम करवाया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। बिसरा आने के बाद मौत के कारणों की पुष्टि होगी। फिलहाल पुलिस द्वारा युवक के मोबाइल काल डिटेल भी खंगाल रही है।