पीठ परिषद आनंदवाहिनी ने धार्मिक कार्यक्रम करवाया
पीठ परिषद आनंदवाहिनी खानपुर मनवाल ने बालवाहिनी खानपुर मनवाल के साथ मिलकर गांव रानीपुर टीगां के शिव मंदिर में कार्यक्रम करवाया गया। इसमें कमेटी सदस्यों ने भी हिस्सा लिया।
बैठक में पंजाब उपाध्यक्ष अजय शर्मा, शाखा प्रधान रमन रामपाल विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में पुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती द्वा रा स्थापित संस्था पीठ परिषद, आदित्यवाहिनी, आनंदवाहिनी के साथ सदस्यों को ग्रामीण क्षेत्र में जोड़कर राष्ट्र रक्षा, धर्म रक्षा के लिए प्रेरित किया। सुधा शर्मा ने बताया कि बालवाहिनी पिछले दो वर्ष से पठानकोट जिले के ग्रामीण क्षेत्र के मंदिरों में सफाई अभियान चला रही है। इस मौके पर मास्टर र|, रघुनाथ सिंह, सुभाष सिंह, प्रशोत्म शर्मा, जितेंद्र सिंह, नितिन आनंद, नरेंद्र शर्मा, कृष्णा, कल्पना, लीला, तनीषा, अनु, स्नेहा, सोनिया, प्रभजोत, नवजोत मौजूद रहे।
पीठ परिषद आनंदवाहिनी खानपुर मनवाल में करवाए कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारी।