पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कार व मोटर साइकिल की टक्कर में लड़की घायल

कार व मोटर साइकिल की टक्कर में लड़की घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मीरथल | मीरथल बस स्टैंड के पास कार व मोटर साइकिल की टक्कर में एक लड़की की टांग टूट गई जिसे लोगों की मदद से निजी अस्पताल पहुंचाया गया।

फारूक मोहम्मद फिरोजदीन अपनी लड़की के साथ मोटर साइकिल पर सवार होकर मुकेरियां से पठानकोट की तरफ आ रहा था। मीरथल अड्डे के पास सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। जिससे पिता व बेटी नीचे गिर गए। लड़की की टांग टूट गई। उसे निजी अस्पताल में पहुंचाया गया। कार चालक मौके से भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस के एएसआई सुरिन्द्र सैनी का कहना है कि घायलों को अस्पताल में पहुंचाया गया है तथा कार की नंबर प्लेट मिलने के आधार पर ट्रेस किया जा रहा है।

मीरथल बस स्टैंड के पास हादसे के बाद क्षतिग्रस्त मोटर साइकिल।

खबरें और भी हैं...