पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ऐतिहासिक होगी मलिक की रैली : राठौड़

ऐतिहासिक होगी मलिक की रैली : राठौड़

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपा जिला पठानकोट की मीटिंग चंबा रैस्ट हाउस में जिलाध्यक्ष अनिल रामपाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में तय किया गया कि प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक की 21 अप्रैल को परमानंद में होने वाली रैली ऐतिहासिक होगी।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौड़, महामंत्री जीवन गुप्ता, केवल कुमार, राष्ट्रीय कार्यकारिणी मेंबर अश्वनी शर्मा, विधायक दिनेश सिंह बब्बू, मास्टर मोहनलाल ने बताया कि 21 अप्रैल को सुबह 10 बजे भोआ हल्के के परमानंद में भाजपा की विशाल रैली को नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संबोधित करेंगे। पदाधिकारियों को कार्यकर्ताओं से संपर्क कर उन्हें रैली में पहुंचने के लिए काम करना होगा। इसी रैली से प्रदेश अध्यक्ष गुरदासपुर में 2019 के लोक सभा चुनावों की मुहिम का आगाज कर सकें। वक्ताओं ने कहा कि यह रैली ऐतिहासिक होगी इसके लिए नेता आज से ही वर्करों के साथ मीटिंग शुरू कर दें। बैठक में मेयर अनिल वासुदेवा, पूर्व विधायक सीमा कुमारी, जिला महामंत्री विपन महाजन, महामंत्री राकेश शर्मा, प्रवीन ठाकुर, अमित शर्मा, विशाल महाजन, शमशेर ठाकुर, विनोद कुमार, जसवंत सिंह, गीता पठानिया, डिप्टी मेयर वीणा परमार मौजूद थे।

बैठक मे मौजूद भाजपा उपाध्यक्ष राकेश राठौड़ व अन्य। -भास्कर

खबरें और भी हैं...