मेरी झोली छोटी पड़ गई रे, इतना दिया मेरी माता...
पठानकोट | शिव शक्ति मां चिंतपूर्णी जागरण दल की ओर से प्रधान राज चंचल व चेयरमैन एके बजाज के नेतृत्व में डमटाल हिलटॉप दुर्गा माता मंदिर में पहली विशाल चौकी करवाई गई। भजन सम्राट नरेन्द्र चंचल ने मां के भजनों का गुणगान कर श्रोताओं को झूमने पर विवश किया। पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा। इससे पहले गगरेट के विधायक राजेश ठाकुर व भाजपा के वरिष्ठ नेता मोती लाल जोशी ने जगराते का शुभारंभ किया। इस मौके पर मां वैष्णो देवी भवन से पुजारी सुदर्शन, पुजारी पंडित राम प्रशाद कांगड़ा, पंडित सुमित कालिया, अमित शर्मा, पंडित अनुपम शर्मा, पंडित शाहअंत, गौतम, सुकराला देवी मंदिर से प्रदीप पंडित, खत्री सभा के प्रधान रामपाल भंडारी, रमन शर्मा, जलज दुग्गल, उपाध्यक्ष राम राए, इंजि. एसके पुंज, एमडी तृप्ता पुंज, अश्विनी शर्मा, रमन हांडा, अनिल दारा, वरुण महाजन, विजय पासी, अश्विनी आशु, निर्मल सिंह पप्पू, विजय चोपड़ा, सुखदेव सिहं, दीपांशू घई, बृजमोहन नैयर, पूर्व विधायक अशोक शर्मा आदि मौजूद रहे।
समाज से संस्कार व संस्कृति दूर, नैतिक मूल्यों का हो रहा पतन : साध्वी त्रिपदा
दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से श्रीमद् देवी भागवत का चौथा दिन
भास्कर संवाददाता | पठानकोट
दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से रामलीला ग्राउंड में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण नवाह ज्ञानयज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। जिसके चौथे दिन साध्वी त्रिपदा भारती ने उत्थय ब्राह्मण की कथा श्रवण कराते हुए बताया कि किस प्रकार से गोबिल के श्राप से देवदत्त नामक ब्राह्मण को मूर्ख पुत्रों की प्राप्ति हुई जिसका नाम उसने उत्थय रखा। वह जन्म से ही मूर्ख था। किंतु मां की भक्ति प्राप्त होने से वह मंदबुद्धि बालक श्रेष्ठ विद्वान बन जाता है। वास्तव में भक्ति जब जीवन में आती है, तो उस समय कुछ भी असंभव नहीं रहता। भक्ति से हमारा जीवन आनंद युक्त हो जाता है। किंतु भक्ति तभी हमारे जीवन में घटित होती है। जब हम किसी पूर्ण संत के द्वारा ब्रह्मज्ञान की दीक्षा को प्राप्त करेगे। इसके अतिरिक्त साध्वी ने कहा कि आज हमारे समाज से संस्कार व संस्कृति से दूर हो गया है। जिसके कारण नैतिक मूल्यों का पतन हो रहा है। बच्चे बड़ो का आदर नहीं करते। समाज में विघटन की परिस्थिति बनती जा रही है। इससे उभरने के लिए हमें अध्यात्म को जीवन में उतारना होगा। सुमध्र भजनों के गायन से लाभान्वित किया। जिसे श्रवण कर श्रोतागण भाव विभोर हो उठे।
गुरुद्वारा दशमेश गार्डन कालोनी में गुरमति समागम
भास्कर संवाददाता | पठानकोट
सरबत खालसा धार्मिक संस्था पठानकोट की ओर से गुरुद्वारा दशमेश गार्डन कालोनी पठानकोट में मुख्य प्रबंधक जत्थेदार गुरदीप सिंह गुलाटी की देखरेख में गुरमति समागम करवाया गया। पंथ प्रसिद्ध कथावाचक और प्रचारक भाई डा अमरीक सिंह लतीफपुर वालो ने गुरू ग्रंथ साहब की वाणी की व्याख्या करते हुए संगत को गुर इतिहास से अवगत करवाया। भाई हरदेव सिंह के रागी जत्थे ने रस भिन्ना कीर्तन कर संगत को निहाल किया।
समागम दौरान मुख्य प्रबंधक जत्थेदार गुरदीप सिंह गुलाटी ने संगत को गुरुओं के दिखाए मार्ग पर चलते हुए अमृत छक कर सिंह सजने की अपील की। यहां सुखदेव सिंह प्रधान, जत्थेदार सेवा सिंह, हरजिन्द्र सिंह खालसा, मंगत सिंह, मुख्य वक्ता मास्टर चन्नण सिंह, हरभजन शर्मा जिला प्रधान अकाली दल, परमजीत सिंह सहायक वक्ता, ब्रिगेडियर एच. एस. बांद्रा, सुरिन्द्र सिंह प्रधान, कंवलजीत सिंह प्रधान, अवतार सिंह, गुरशरन सिंह, चेयरपर्सन बसंत कौर, प्रधान भुपिंद्र कौर, सरदूल सिंह प्रधान, जत्थेदार कुलवंत सिंह, रणजीत कौर, सुरिन्द्र कौर, सुच्चा सिंह गोराया, एडवोकेट जगदीश सिंह सैनी, तेजविन्द्र सिंह खुराना, किरपाल सिंह, बलबीर सिंह खालसा, डा बलबीर सिंह, हरभजन सिंह, सुरजीत सिंह प्रधान, शरन सिंह, सुखराज कौर सिद्धू, गुरदेव सिंह उपस्थित थे । समागम के अंत में गुरू का लंगर वितरित किया गया।
दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा करवाये जा रहे कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालु।
गुरुद्वारा दशमेश गार्डन कालोनी में कथा करते भाई डा. अमरीक सिंह लतीफपुर वाले। (दाएं) उपस्थित संगत।
श्री हर-हर महादेव सेवा समिति ने किया झंडा पूजन
भास्कर संवाददाता | सुजानपुर
श्री हर हर महादेव सेवा समिति की ओर से प्रधान देवी सिंह की अध्यक्षता में अमरनाथ यात्रा लंगर के उपलक्ष्य में झंडा पूजन किया गया। इस मौके पर पहले हवन किया गया उसके बाद विधिवत पूजना अर्चना के बाद झंडा पूजन किया गया।
प्रधान देवी सिंह ने बताया कि समिति की ओर से अमरनाथ यात्रियों के लिए हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पुल नंबर चार के पास लंगर लगाया जाएगा। जो की बीस जुलाई से 15 अगस्त तक चलेगा। यहां पर यात्रियों के लिए लंगर के साथ साथ रहने की व्यवस्था भी उपलव्ध रहेगी वही यात्रियों को भी मेडिकल सुविधा उपलव्ध करवाई जाएगी। इस मौके पर गुलशन महाजन, रमेश भगत, साझी भगत, रूपेश महाजन, राज कुमार शर्मा व पम्मी आदि मौजूद थे।
खबरें फटाफट
काहनपुर में विशाल ओपन सत्संग करवाया
पठानकोट | गांव काहनपुर में जुगियाल ब्रांच के मुखी महात्मा गुरचरण सिंह की अध्यक्षता में विशाल ओपन सतसंग करवाया गया। सतसंग में विधायक ठाकुर दिनेश सिंह बब्बू विशेष रूप से मौजूद रहे। महात्मा मनोहर लाल शर्मा ने अपने प्रवचनों में कहा कि हे इंसान तुझे यह मनुष्य जन्म केवल परमात्मा के दीदार करके उसकी भक्ति करने के लिए मिला है। यदि इस जीवन को सफल बनाना है तो हमें किसी ऐसे सज्जन को ढूंढने की आवश्यकता है जो खुद जगदीश (परमात्मा) को जानता हो। ऐसा सज्जन संत मिल जाए तो उनके चरणों में बेझिझक गिर जाओ ओर उनसे बड़ी नम्रता से निवेदन करो कि वह उन्हें भी परमात्मा के दर्शन करवाएं। यहां महात्मा कुलदीप कुमार, एरिया इंचार्ज महात्मा किशोर कुमार, महात्मा हरवंस सिंह, पवन कुमार, विक्की, राममूर्ति आदि मौजूद रहे।
राष्ट्रीय चेतना परिषद ने शिमला पहाड़ी पर भंडारा करवाया
पठानकोट | राष्ट्रीय चेतना परिषद की ओर से प्रधान भारत महाजन के नेतृत्व में शिमला पहाड़ी स्थित शिव मंदिर में वार्षिक भंडारा करवाया गया। इसमें कांग्रेस जिला प्रधान अनिल विज, सतीश महेन्द्रू, मास्टर मोहन लाल, राजेश पुरी, रामा भंडारी, मेयर अनिल वासुदेवा, पूर्व विधायक अशोक शर्मा, पूर्व विधायक अश्विनी शर्मा, विनोद सराफ व पीडीजी एसके गर्ग विशेष रूप से मौजूद रहे। यहां रमन हांडा, राजीव सेठ, अश्विनी बजाज गप्पा, सुनील कुमार, रवि महाजन, सुनील गोगी, अजय कोहली, राजेन्द्र पप्पू, रवि महाजन, शक्ति महाजन, हरिमोहन बिट्टा, बिट्टू भंडारी, अनिल कुमार, रविन्द्र महाजन, शाम महाजन, योग राज शर्मा, प्रदीप महाजन, शाम महाजन, दविन्द्र महाजन, अमित रलहन, विनोद महाजन, विजय पासी, त्रिलोक नंदा आदि मौजूद रहे।
मां वैष्णो क्लब ने जगराते को लेकर किया झंडा पूजन
पठानकोट | मां वैष्णो क्लब चार मरला राम नगर में वार्षिक जगराते को लेकर मोहल्ला वासियों ने झंडा पूजन किया । जानकारी देते हुए मोहल्ला वासियों ने कहा की 29 अप्रैल को भंडारा किया जाएगा व 1 मई को जगराता किया जाएगा। जिसमें सन्नी मित्तल एंड पार्टी महामाई कि महिमा का गुणगान करेंगे। इस अवसर पर रोहित, कुश, शुभम, बंटी, अमन, लव, सुरेश, अर्जुन, जतिन, मनोहरी लाल, बिटु, कमल, काला, सुनिल, तिलकराज, राजू, मनी, केशव मौजूद थे।
युवा जागरण मंच का जगराता और ब्लड कैंप 11-12 मई को
पठानकोट | युवा जागरण मंच की ओर से महासचिव विकास दत्ता की अध्यक्षता में बैठक माडल टाउन में की गई। जिसमें वार्षिक जगराते और ब्लड कैंप को लेकर चर्चा की गई। विकास दत्ता ने बताया कि मंच की ओर से 11 मई को सुबह 10 बजे मीरपुर कॉलोनी स्थित श्री रघुनाथ मंदिर में ब्लड डोनेशन कैंप लगाया जाएगा और 12 मई को रात महामाई का जगराता करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जगराते में टीवी सिंगिंग कम्पीटिशन किसमें कितना है दम की विनर भारती और निकिता की जोड़ी महामाई का गुणगान करेंगी और विश्व विख्यात सूफी गायक कन्वर गरेवाल सूफी भजनों से संगत को भाव विभोर करेंगे। इस मौके पर राजेश कौशल, विनोद शर्मा व अन्य मंच पदाधिकारी उपस्थित थे।