35 गांवों में ग्राम स्वराज अभियान के तहत मिलेंगी 7 सुविधाएं
मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे डायरेक्टर प्रियंक भारती और अंडर सैक्रेटरी डिफेंस विजय सचदेवा ने मिनी सचिवालय में जिला पठानकोट के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें बताया गया कि पठानकोट में ग्राम स्वराज अभियान की शुरूआत 14 अप्रैल को हो चुकी है।
इस अभियान के तहत 5 मई तक जिला के 35 गांवों में इस अभियान के तहत एससी/एसटी लोगों को 7 विभागों से मिलने वाली स्कीमों का फायदा दिया जाएगा। प्रियंक भारती ने बताया कि कई लोग सरकारी स्कीमों से वंचित रह गए हैं उन्हें स्कीमों का लाभ दिलवाया जाना है। उन्होंने बताया कि अधिकतर लोगों को भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही स्कीमों के प्रति जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जन धन योजना के जरिए जीरो बैलेंस पर खाता खोला जाता है, 6 महीने बाद अगर खाते में पैसा न जमा हो पाए तो ओवर ड्राफ्ट से 5 हजार रुपए निकाले जा सकते हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत 12 रुपए में एक साल का प्रीमियर भर कर 2 लाख रुपए तक का बीमा कवर किया जा सकता है, इसके लिए 18 से 70 साल तक के व्यक्ति कवर हो सकते हैं और फायदा केवल हादसे में मौत पर ही मिलेगा। पीएम ज्योति बीमा योजना सहित कुल 7 योजनाओं का फायदा दिया जाएगा।
मिनी सचिवालय में बैठक में उपस्थित अधिकारी। -भास्कर