पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मां वैष्णो देवी से नागपुर लौट रहा बच्चा मां बहन से बिछड़ा, सिविल में भर्ती

मां वैष्णो देवी से नागपुर लौट रहा बच्चा मां-बहन से बिछड़ा, सिविल में भर्ती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पठानकोट | मां-बहन के साथ मां वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहा बच्चा पठानकोट कैंट रेलवे स्टेशन पर बिछड़ गया। रोहित (12) निवासी नागपुर की हालत खराब होने पर उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

रोहित ने बताया कि कटड़ा से ट्रेन में वापिस लौटते वक्त पठानकोट कैंट स्टेशन पर ट्रेन रुकी। वह तबीयत खराब होने पर ट्रेन से नीचे स्टेशन पर उतर गया। इस दौरान ट्रेन चली गई। उसे वहां के लोगों ने पुलिस को बुलाकर सिविल में भर्ती करवाया। वहीं पुलिस द्वारा बालक के मां-बाप को सूचित किया जा रहा है। रोहित पठानकोट के सिविल अस्पताल में भर्ती है।

खबरें और भी हैं...