असंतुलित कार पेड़ से टकराई एक की मौत, 2 युवक जख्मी
भास्कर संवाददाता | गुरदासपुर
गुरदासपुर-मुकेरियां रोड पर देर शाम एक कार असंतुलित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में 1 व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 2 जख्मी हो गए। जख्मियों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें अमृतसर रेफर कर दिया है।
सुरिंद्र कुमार पुत्र बचन सिंह निवासी पठानकोट, दलजीत सिंह पुत्र सतपाल सिंह निवासी परमानन्द व राजिंदर सिंह पुत्र शेर सिंह निवासी परमानन्द एक गाड़ी में मुकेरियां की तरफ से आ रहे थे। जब यह लोग पुरानाशाला के पास पहुंचे तो उनकी कार असंतुलित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। घटना के बाद तीनों को सिविल अस्पताल गुरदासपुर पहुंचा गया, जहां सुरिंद्र कुमार की मौत हो गई। वहीं, दलजीत सिंह व राजिंदर सिंह को डाक्टरों ने अमृतसर रेफर कर दिया है।
बाइक-स्कूटी की टक्कर में युवक घायल
पठानकोट | ढाकी रोड पर बाइक-स्कूटी की टक्कर होने से एक 21 वर्षीय युवक जख्मी हो गया जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल गगन कुमार निवासी मोहल्ला दौलतपुर का रहने वाला है। गगन बाजार में घरेलू सामान खरीदने के लिए स्कूटी पर गया था। वह अभी कुछ ही दूरी पर पहुंचा था कि विपरीत दिशा से आई एक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार कर घायल कर दिया। जबकि हादसे को अंजाम देने वाली बाइक मौके से फरार हो गई।