पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ढांगू रोड पर बाइक चोरी, सीसी फुटेज में नजर आए दो संदिग्ध

ढांगू रोड पर बाइक चोरी, सीसी फुटेज में नजर आए दो संदिग्ध

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के ढांगू रोड स्थित होटल के बाहर अकाउंटेंट का पार्किंग से मोटरसाइकिल चोरी हो गया। चोरी की यह सारी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अकाउंटेंट ने इसकी शिकायत थाना डिवीजन नं.2 में की है।

मोटरसाइकिल के मालिक निशांत निवासी चार मरला क्वार्टर ने बताया कि उसने रोजाना की तरह पार्किंग में अपना मोटरसाइकिल लगाया था। दोपहर साढ़े तीन बजे के करीब दो युवक वहां से उसका मोटर साइकिल चोरी करके ले गए। यह सारा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। सीसीटीवी फुटेज में दो युवक पहले बाइक के आसपास मंडराते हैं, फिर मौका देख उसे लेकर वहां से रफूचक्कर हो गए। पुलिस ने फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

सीसीटीवी कैमरे में कैद युवक।

खबरें और भी हैं...