पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कारगिल युद्ध के दौरान बनाए बंकरों में तलाशी

कारगिल युद्ध के दौरान बनाए बंकरों में तलाशी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | पठानकोट/बमियाल

पाकिस्तान बार्डर से सटे गांव कोट भट्टियां में संदिग्ध वर्दीधारी देखे जाने के बार्डर पर पुलिस, सेना और बार्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) अलर्ट पर है। दूसरे दिन मंगलवार को भी बार्डर एरिया के गांवों में सर्च आप्रेशन चलाया गया। खास तौर पर कारगिल युद्ध के दौरान बार्डर के गांवों में बनाए गए बंकरों (अब बंद पड़े) को भी सेना के जवानों ने गहनता से चेक किया। दूसरी तरफ पंजाब पुलिस के बार्डर जोन के आईजी सुरिंद्र सिंह परमार, पीएसएफ के आईजी मुकुल गोयल तथा डीआईजी राजेश कुमार शर्मा ने भी सीमावर्ती गांवों का दौरा किया।

गौरतलब है 15 अप्रैल की रात गांव कोट भट्टियां में गुज्जर मस्कीन अली से लिफ्ट लेकर दो वर्दीधारी संदिग्ध उनकी कार लेकर फरार हो गए थे। कार पुलिस ने कोट पन्नू से बरामद की थी। इसके बाद कल पूरा दिन पुलिस और सेना ने इलाके में सर्च आप्रेशन चलाया था। आज फिर सर्च आप्रेशन जारी रहा। मंगलवार को सुरक्षा एजेंसियों की 13 टीमें बनाईं तथा पाकिस्तान सीमा के समीप पड़ते सभी गांव में अलग-अलग स्थान पर सर्च ऑपरेशन करने भेजा गया। गुज्जरों के डोरों पर उनके आईडी प्रूफ चेक कर जानकारी हासिल की गई। साथ ही बार्डर एरिया के खेतों मे कड़ी गेहूं की फसल के बीच जाकर एसएसजी कमांडों और सेना के जवानों ने सर्च की। इस दौरान बार्डर एरिया में बनाए गए बंद पड़े बंकरों की भी तलाशी ली गई। आईजी बार्डर जोन सुरिंद्र सिंह परमार ने भी मौके पर आकर स्थिति का जायजा लिया। दोपहर के बाद बीएसएफ के आईजी मुकुल गोयल तथा डीआईजी राजेश कुमार शर्मा ने भारत-पाकिस्तान सीमा का दौरा किया। उन्होंने इलाके में बह रहे तरनाह दरिया, जलालिया, खूनी नाला तथा उज्ज दरिया में पढ़ने वाले गैप का निरीक्षण किया तथा बीएसएफ के नौजवानों को सचेत रहने की हिदायत दी। इस मौके पर एसपी ऑपरेशन हेम पुष्प बताया कि लोगों को किसी भी संदिग्ध के देखे जाने पर पुलिस के सूचना करने को कहा गया है। साथ ही इलाके में सभी नाकों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखे गए तथा जम्मू कश्मीर से आने जाने वाले वाहनों को चेक किया जा रहा है।

सीमावर्ती गांव सरोटा में बंकरों की तलाशी लेते सेना और पुलिस के जवान।

खबरें और भी हैं...