नशे पर रोक लगाने की पुलिस से हिंदू सुरक्षा समिति ने की मांग
समिति की महिलाएं विंग की सदस्य एसपी सुनीता को मिलते हुए।
सुजानपुर| अखिल भारतीय हिन्दू सुरक्षा समिति की ओर से जिला प्रधान सुधा शर्मा की अध्यक्षता में एसपी सुनीता से मिला। इस मौके पर समिति सदस्यों की ओर से एसपी सुनीता को बुके भेंट कर सम्मानित किया गया। चेयरमैन सुरिन्द्र मन्हास की अध्यक्षता में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के खिलाफ जानकारी दी गर्ई। उन्होंने बताया कि पठानकोट जिला में चक्की पुल से नशे सप्लाई हो रहा है तथा इस कार्य में काफी संख्या में महिलाएं भी लिप्त हैं। इस दौरान सोनिया, कविता, अनीता, गुरविन्द्र कौर, स्वीटी, सोनिया व मीनाक्षी मौजूद थीं।