मेरिट में आईटी एसएमडीआरएसडी कालेज की दीपांशु
पठानकोट| एसएमडीआरएसडी कालेज का बीए पहले और तीसरे समेस्टर का रिजल्ट शानदार रहा। इस अवसर पर कॉलेज के गुरबचन दास ने 321 अंक लेकर जिले में पहला स्थान हासिल किया। जबकि बीए तृतीय सेमेस्टर की दीपांशु ने मेरिट में स्थान हासिल किया है। दीपांशु ने 305 अंक हासिल किए। इस मौके पर प्रिंसिपल सुरेंद्र कोहाल ने मेधावी स्टूडेंट्स को सम्मानित किया। इस दौरान कॉलेज प्रबंधन कमेटी के प्रधान चौधरी राजेश्वर सिंह ने स्टूडेंट्स को बधाई दी और उनते उज्जवल भविष्य के लिए कामना की। इस मौके पर प्रो. बीडी शर्मा, प्रो. हरपाल पठानिया, प्रो. रजनी ठाकुर मौजूद थे।