पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ईमानदारी से काम करें मुलाजिम : एसएचओ

ईमानदारी से काम करें मुलाजिम : एसएचओ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पठानकोट में बतौर ट्रैफिक प्रभारी नियुक्त हुए अमरीक सिंह ने ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी एसआई, एएसआई और अन्य मुलाजिमों से बैठक कर कहा कि ट्रैफिक सुधार के लिए ईमानदारी से काम करें।

शहरवासियों से प्यार से बात करें, शहरवासियों से झगड़ने की बजाए अधिकारियों के ध्यान में लाया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी किसी शहरवासी से पैसे न लें। अगर ऐसा करता कोई पाया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। अमरीक सिंह ने कर्मचारियों को बाजारों में सड़क किनारे गलत तरीके से वाहन खड़े करने वाले चालकों पर कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। साथ ही दिन के समय शहर के अंदर से गुजरने वाले भारी वाहनों के चालान काटने को कहा। जल्द ही मोबाइल नाके लगाकर ओवरलोड ऑटो, यैलो लाइन के बाहर पार्किंग करने वालों पर सख्ती की जाएगी। ड्यूटी के दौरान चौक-चौराहों से गायब रहने वाले कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर एसआई पवन कुमार, एसआई जगतार सिंह, मुंशी रविद्र सैनी, सतपाल, गुरुप्रसाद व अन्य ट्रैफिक पुलिस मुलाजिम उपस्थित थे।

बैठक

नवनियुक्त ट्रैफिक इंचार्ज ने ट्रैफिक पुलिस मुलाजिमों व अधिकारियों से की बैठक

ट्रैफिक मुलाजिमों को समझाते एसएचओ ट्रैफिक अमरीक सिंह।

खबरें और भी हैं...