पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिवम और महक ने जीता ‘सिट एंड ड्रॉ’ कंपीटिशन

शिवम और महक ने जीता ‘सिट एंड ड्रॉ’ कंपीटिशन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विजेता बच्चों को सम्मानित करते सोसायटी के पदाधिकारी।

भास्कर संवाददाता | पठानकोट

सोसायटी फॉर प्रबाल प्रामाणिक अकादमी भमलादा की ओर से प्रधान आरूप चंद्र के नेतृत्व में 13 अप्रैल को ‘सिट एंड ड्रॉ कंपीटिशन’ करवाया गया। जिसका परिणाम रविवार को घोषित किया गया। जिसमें जूनियर ग्रुप में शिवम शर्मा ने पहला, रूपायली ने दूसरा और रूपायन ने तीसरा स्थान हासिल किया।

सीनियर ग्रुप में महक शर्मा ने पहला, शालवी जसरोटिया ने दूसरा और भारती ने तीसरा स्थान हासिल किया। हेल्पिंग हैंड एसोसिएशन प्रधान राजेश भगत ने बच्चों को पुरस्कार भेंट किए। प्रधान आरूप चंद्र ने बताया कि बच्चों की रूचि को देखते हुए अकादमी द्वारा यह कम्पीटिशन जिला स्तर पर भी करवाए जाएंगे। इस मौके पर राजन शर्मा, धीरज शर्मा, सुरजीत ठाकुर, मनजीत जसरोटिया उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...