लायंस क्लब रीजन 16 ने सामाजिक कार्यों पर किया विचार
पठानकोट | लायंस क्लब रीजन 16 की ओर से रीजन चेयरमैन राजीव महाजन की अध्यक्षता में बैठक की गई। इसमें वीडीजी 1 एसके पुंज, लायंस क्लब के पूर्व गवर्नर सतीश महेंद्रू, विनोद महाजन, पुरुषोत्तम अरोड़ा व सुदीप गर्ग विशेष रुप से मौजूद रहे। रीजन सचिव एसडी भल्ला ने वर्ष का लेखा जोखा दिया। सामाजिक कार्यो पर विचार विमर्श किया गया। यहां जोन चेयरमैन तरुणजीत सिंह, गुरपिंद्र सिंह, विनोद महाजन, संजीव महाजन, धीरज महाजन, अध्यक्ष अशोक कुमार, अध्यक्ष अजय महाजन, बलबीर महाजन, डा. यश गुप्ता, विजय पासी, एपीएस भंवरा, एसडी भल्ला, अशोक गुप्ता, सीएस लायलपुरी, जनक सिंह, रविंद्र महाजन, दीपक सलवान, संजीव महाजन, आरके राठौर आदि मौजूद रहे।