पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लाइटों वाले चौक में अनियंत्रित आॅटो डिवाइडर पर चढ़ा, 2 जख्मी

लाइटों वाले चौक में अनियंत्रित आॅटो डिवाइडर पर चढ़ा, 2 जख्मी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के लाइटों वाले चौक में 7 सवारियों को छोड़ने जा रहा एक आॅटो बेकाबू होकर डिवाइडर पर चढ़ने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

हादसे में आॅटो सवार 2 महिलाएं झटका लगने से सड़क पर गिरने से जख्मी हो गईं। उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जख्मी दोनों महिलाएं कैलाश और दर्शना निवासी भरोली खुर्द की रहने वाली हैं।जानकारी के मुताबिक भरोली खुर्द व आसपास एरिया के लोग रविवार को पठानकोट-जालंधर हाईवे पर निरंकारी भवन में सत्संग सुनने गए थे। सत्संग सुनने के बाद महिलाएं आॅटो में सवार होकर भरोली खुर्द लौट रही थीं । लाइटों वाले चौक के पास अचानक आॅटो अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया।

आॅटो का संतुलन बिगड़ने से उसमें सवार दो महिलाएं झटका लगने से सड़क पर आ गिरीं। आॅटो को राजू नाम का व्यक्ति चला रहा था। उधर, सूचना मिलने पर सिविल अस्पताल में थाना डिवीजन नंबर 1 पुलिस ने पहुंचकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर रही है।

खबरें और भी हैं...