पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी जल्द करेंगी धारीवाल मिल का शुभारंभ : सलारिया

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी जल्द करेंगी धारीवाल मिल का शुभारंभ : सलारिया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपा के सीनियर लीडर और गुरदासपुर हल्का इंचार्ज स्वर्ण सलारिया ने कहा कि गुरदासपुर हल्के के धारीवाल में कई सालों से बंद पड़ी धारीवाल वूलन मिल को फिर से चालू करने को केंद्र सरकार तैयार हो गई है।

प्रेस कांफ्रेंस में सलारिया ने बताया कि डेढ़ महीना पहले मिल की यूनियन के पदाधिकारियों का 32 लोगों का एक वफद ने उन्हें मेमोरेंडम दिया था जिसे लेकर वह केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से मिले। उनसे बंद पड़ी मिल फिर से शुरू कराने की मांग उठाई। स्मृति ईरानी ने विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए कि मिल चालू करने की प्रक्रिया शुरू की जाए। जल्दी ही केंद्रीय मंत्री के साथ फिर मीटिंग कर उद्घाटन की तिथि निश्चित करेंगे। स्मृति ईरानी खुद मिल शुरू कराने गुरदासपुर आएंगी। यह गुरदासपुर के लोगों के लिए बड़ी उपलब्धि होगी और हल्के के लोगों को मिल में रोजगार मिल सकेगा। इसीलिए हल्के के लोग लंबे समय से मिल शुरू कराने की मांग कर रहे हैं। आज ही उन्होंने धारीवाल मिल विजिट भी किया और वहां यूनियन के लोगों को साथ मीटिंग कर अगले कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई है। मिल में बलराज सिंह, नरिंदर सिंह, कुलवंतसिंह तरसेम मसीह, प्रधान ज्योति मंडल के साथ मीटिंग की गई।

स्वर्ण सलारिया

खबरें और भी हैं...