पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गुरुद्वारा दमदमा साहिब में गुरमत समागम

गुरुद्वारा दमदमा साहिब में गुरमत समागम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खालसा साजना दिवस व बैसाखी पर्व पर गुरुद्वारा दमदमा साहिब मीरपुर कालोनी में मुख्य प्रबंधक गुरदीप सिंह गुलाटी की देखरेख में गुरमति समागम करवाया गया। इस दौरान श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए। भाई कुलवंत सिंह के हजूरी रागी जत्थे, बेबे नानकी स्त्री सत्संग सभा के जत्थे, भाई अमरजीत सिंह अनमोल बटाले वालों के रागी जत्थे ने रसमयी कीर्तन कर संगत को निहाल किया। इसके बाद भाई शरणजीत सिंह बटाले वालों ने खालसा साजना दिवस बारे बताया। यहां सुरजीत सिंह, सुरेन्द्र सिंह, करण मेहताब सिंह, हरसिमरनजीत सिंह, मैनेजर सोहन सिंह, तेजिन्दर सिंह गुलाटी, भूपिंद्र कौर, बसंत कौर, रितु सेठी, हरमीत कौर, गुरजीत सिंह, गुरशरण सिंह, चरण सिंह आदि उपस्थित थे।

रागी जत्थे को सिरोपे भेंट करते गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य।

खबरें और भी हैं...