गांव नलूंगा में जगराता व भंडारा
मीरथल | गांव नलूंगा में पूर्व सरपंच धर्म सिंह के नेतृत्व में वार्षिक जगराता व भंडारा करवाया गया। सुबह हवन, दोपहर को कंजक पूजन के बाद कर भंडारा और जगराता किया गया। यहां गुरमीतो देवी, राजेश कुमार, ज्योति बावा, अमरो देवी, किरण महाजन, राम प्यारी, अमनदीप कौर, सोनू, महक, कमलेश कुमारी, सोनिया आदि मौजूद थे।
सराई मोहल्ला में कीर्तन दरबार
पठानकोट | गुरुद्वारा साहिब सिंह सभा मोहल्ला सराई की ओर से खालसा स्थापना दिवस मनाया गया। प्रधान जीएस सेठी की अध्यक्षता में सुबह श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के अखंड पाठ का भोग डाला गया।यहां अमरजीत सिंह साहनी, नारायण दीप सिंह, मनिंदर सिंह, चरणजीत सिंह बेदी, स्वर्ण सिंह, अमनदीप सिंह, अजमेर सिंह आदि मौजूद थे।
जगदंबे क्लब ने करवाया जगराता
सुजानपुर | जय मां जगदंबे क्लब वार्षिक जागरण व भंडारा प्रधान मुनीष बैंस के नेतृत्व में करवाया गया। इसमें पंजाब कांग्रेस सचिव साहिब सिंह साबा विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस मौके पर डॉ. विक्की काठा, रिक्की पठानिया, मंदीप कुमार, नवदीप पठानिया, सिमरन जीत, पंकज पठानिया, सुमित काठा, टोनी पटियाल आदि मौजूद थे।