पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आत्मज्ञान के लिए सच्चा संत जरूरी

आत्मज्ञान के लिए सच्चा संत जरूरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से राम लीला ग्राउंड में श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजन किया गया। प्रथम दिवस में साध्वी त्रिपदा भारती ने देवी भागवत महापुराण के महात्म्य-प्रसंग को बहुत ही रोचक ढंग से प्रस्तुत किया।

उन्होंने कहा-वेदव्यास जी ने इस पुराण में संपूर्ण जगत की आधारभूत सत्ता उस भगवती की महिमा का वर्णन किया है, जिसको सुनने से जीवन लाभान्वित होता है। देखा जाए तो आज संसार में प्रत्येक इंसान भी दुखों मे घिरा हुआ है। सभी इस से निवारण भी चाहते हैं। इसलिए अगर हम अपने जीवन को सुखी बनाना चाहते हैं तो हमें एक संत की जरूरत है, जो हमें आत्म ज्ञान प्रदान कर के मां भगवती की भक्ति के साथ हमारी तारतम्यता स्थापित कर दे। एक राजा का कर्तव्य है। वह राष्ट्र सम्पति को उसे निजी सम्पति न समझे अपितु राष्ट्र कल्याण में ही लगाएं। किंतु दुख की बात तो यही है कि आज अपने राष्ट्र का हित समझने वाले मुखिया का अभाव है। एक तरफ भारत जहां तेजी से विकास की सीढ़ियां चढ़ रहा है वही दूसरी ओर देश में भुखमरी, कुपोषण, गरीबी इत्यादि में भी बढ़ोतरी हुई है। यही समस्याएं अपराध को भी जन्म देने का कारण बनती हैं।

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर भागवत कथा में कथा करतीं त्रिपदा भारती।

खबरें और भी हैं...