भाईचारे का संदेश देती है बैसाखी : स्वामी गुरदीप
स्वामी जगत गिरि चैरिटेबल ट्रस्ट पठानकोट में स्वामी गुरदीप गिरि की रहनुमाई में संविधान निर्माता डा. भीम राव अम्बेडकर जयंती समारोह ओर बैसाखी पर्व मनाया गया, जिसमें अलग अलग राज्यों से पधारे महापुरुषों ने अपने विचार प्रकट किए। श्री गुरु रविदास स्नान घाट, चक्की दरिया में स्नान भी किया।
स्वामी जगत गिरि चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्यों ने बधाई देते हुए कहा कि में बाबा साहब के जीवन का गहन अध्ययन कर उनकी सोच के अनुसार कार्य करने चाहिए। मेजर सोम नाथ, विजय कुमार, विशन दास ठेकेदार व स्वातम दास ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। अंत में स्वामी गुरदीप गिरि जी ने कहा की बैसाखी का पर्व हमें एकता और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने डा. अम्बेडकर के समाज के प्रति किए कार्यों की प्रशंसा की। यहां केएम पब्लिक स्कूल भदरोआ के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मेडिकल कैंप भी लगाया गया जिसमें एमएल अत्री ने मरीजों की जांच कर मुफ्त दवाई बांटी।
स्वामी जगत गिरि चैरिटेबल ट्रस्ट के कार्यक्रम में प्रवचन करते स्वामी गुरदीप गिरि महाराज। (दाएं) कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालु।