पोषण दिवस पर गर्भवती महिलाओं की फल व सब्जियों के साथ की गोद भराई
शहर के वार्ड नंबर 33 व आंगनबाड़ी सेंटर नंबर 1 व 3 में सामाजिक सुरक्षा स्त्री व बाल विकास पंजाब द्वारा स्त्रियों व बच्चों के लिए चलाए जाने वाले पोषण अभियान का आयोजन किया गया। सुपरवाइजर कमलेश रानी विशेष रूप से उपस्थित हुईं। गर्भवती महिलाओं की हरी सब्जियों व फलों के साथ गोद भराई की गई।
कमलेश ने बताया कि केन्द्र सरकार की ओर से शुरू की गए इस पोषण अभियान का उद्देश्य देश में कुपोषण को खत्म करना तथा इसके प्रति लोगों को जागरूक करना है। इस कार्य में गर्भवती महिलाओं छह वर्ष तक के बच्चों तथा किशोर अवस्था के लड़के-लड़कियों पर ध्यान दिया जा रहा है। हेल्थ सेंटरों में गर्भवती महिलाओं की जांच के साथ समय-समय पर उनके वजन की जांच की जाएगी। यहां वर्कर निहारिका, रजनी, आशा वर्कर रेखा, ममता, हेल्पर लीला, बीना उपस्थित हुईं।
आंगनबाड़ी सेंटर नंबर 1 व 3 के सदस्य पोषण दिवस मनाते हुए।