6 महीने तक के बच्चे के लिए मां का दूध ही पौष्टिक
भास्कर संवाददाता| पठानकोट/ सुजानपुर/माधोपुर/ घरोटा/शाहपुरकंडी
स्वास्थ्य विभाग की ओर से वर्ल्ड पोषण दिवस पर सिविल अस्पताल पठानकोट में सिविल सर्जन डॉ. नैना सलाथिया की देखरेख में जागरूकता सेमिनार लगाया गया। एसएमओ डॉ. भूपिन्द्र सिंह सहित अन्य डॉक्टर्स व उपस्थित लोगों ने शपथ ग्रहण की। डॉ. भूपिंद्र सिंह ने कहा कि इस संबंध में जिले के सभी हेल्थ सेंटरों में जागरूकता सेमिनार लगाकर गर्भवती महिलाओं को जानकारी दी गई।