घरोटा-पठानकोट बस सेवा को बहाल करने की मांग
विधायक जोगिंद्र पाल को मांग पत्र सौंपते हुए इलाके के लोग।
घरोटा| इलाके की समस्याओं को लेकर एक शिष्टमंडल ठाकुर अवतार सिंह की प्रधानगी में भोआ के विधायक जोगिंद्र पाल से मिला। लोगों ने घरोटा-पठानकोट रूट पर चलने वाली पेंडू बस सर्विस को बहाल करने की मांग की। उन्होंने बताया कि किसानों ने गन्ने की फसल लगाई है, लेकिन शूगर मिल से पर्ची नहीं मिल रही है। इसके चलते गन्ने की फसल खड़ी रहने के आसार हैं। विधायक ने कहा कि केन कमिश्नर पंजाब और जीएम शूगर मिल पनियाड़ को क्षेत्र के किसानों की गन्ने की फसल की खरीद करने की हिदायत दी गई है। साथ ही मिल की क्षमता को बढ़ाने की सिफारिश भी की गई है। इस मौके पर अजमेर सिंह, लक्की शर्मा, गौतम सिंह, मदन सिंह, जरनैल सिंह, शक्ति मौजूद थे।