सलारिया जन सेवा फाउंडेशन से यात्रियों को बस से वैष्णो देवी भेजा
फ्री बस से यात्रियों को रवाना करते सलारिया जन सेवा फाउंडेशन के प्रतिनिधि।
भास्कर संवाददाता| पठानकोट
सलारिया जन सेवा फाउंडेशन परमानंद ने वैष्णो देवी यात्रा के लिए फ्री बस रवाना की, जिसमें 62 लोग यात्रा पर रवाना हुए। फाउंडेशन के अध्यक्ष स्वर्ण सलारिया ने झंडी दिखाकर बस को रवाना किया और कटड़ा में पहुंचने पर यात्रियों का स्वागत किया गया।
फाउंडेशन द्वारा कटड़ा जाने के लिए फ्री बस शुरू की गई है जो हर महीने की पहली तारीख को परमानंद से रवाना होगी। फाउंडेशन के परमानंद दफ्तर में यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। सलारिया ने बताया कि बस सभी यात्रियों को यहां से लेकर जाएगी और कटड़ा के होटल में उनके ठहरने और खाने का इंतजाम रहेगा। सुबह नाश्ता भी वहीं मिलेगा और माता के भवन में इन यात्रियों के लिए दर्शन के लिए भी विशेष इंतजाम होगा और वहीं बस वापस लाकर परमानंद पहुंचाएगी। सलारिया फाउंडेशन कई प्रकार के सामाजिक काम कर रहा है। इस मौके पर विशाल तरनाचन, जोगिंद्र पाल व अन्य मौजूद थे।