समानता के सिद्धांत में विश्वास करते थे बाबा साहब डॉ. अंबेडकर : अश्वनी
भाजपा ने जिलेभर में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर कार्यक्रम करवाए। काली माता मंदिर रोड स्थित दफ्तर में पूर्व विधायक अश्वनी शर्मा समेत भाजपा वर्करों ने बाबा साहिब को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर केक भी काटा गया।
अश्वनी ने कहा कि बाबा साहब समानता के सिद्धांत में विश्वास करते थे और भाजपा सरकार भी इस सिद्धांत के प्रति समर्पित है। उनके सिद्धांत और आदर्श पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद से मिलते-जुलते हैं। बाबा साहब की सबसे अच्छी श्रद्धांजलि होगी भारत को उन तत्वों से मुक्ति दिलाना जो जाति और धर्म के आधार पर उसका विभाजन करना चाहते हैं। इस मौके पर नगर निगम के मेयर अनिल वासुदेवा, भाजपा एससी मोर्चा की प्रदेश वाइस प्रधान शोभा रानी, पूर्व पार्षद जोगिंद्र शील, मोर्चा के वाइस प्रधान विनोद कुमार, महासचिव रजत लूथरा, भारतीय जनता युवा मोर्चा के वाइस प्रधान डॉ. संजय शर्मा, भाजपा के वाइस प्रधान रामपाल विक्की, महासचिव व पार्षद शमशेर ठाकुर, संजीव सहोता, कर्ण कल्याण, प्रेम चोपड़ा, पार्षद अश्वनी महाजन गोपी, विजय काटल, भगवती, राज कुमार राजू व हरीश पाल बिट्टू, विशाल, अमन सर्मा, किशन, मनोहर लाल, सुरिंद्र, विक्की, रमेश के अलावा अन्य सदस्य भी मौजूद थे।
संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर केक काटते पूर्व विधायक अश्वनी शर्मा, मेयर अनिल वासुदेवा व भाजपा वर्कर। -भास्कर