पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डॉ. अंबेडकर का नारा था ‘पढ़ो, जुड़ो और संघर्ष करो’

डॉ. अंबेडकर का नारा था ‘पढ़ो, जुड़ो और संघर्ष करो’

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| पठानकोट/ सुजानपुर/ शाहपुरकंडी/ नरोट मेहरा

शनिवार को जिला भर में बैसाखी पर्व के साथ संविधान के निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। जिले की नेहरू युवा केंद्र व वूमन वेलफेयर एसोसिएशन, मेघ सभा सुजानपुर, सुजानपुर के वार्ड नं.3, पब्लिक विकास कौंसिल नरोट मेहरा, गुरु नाभादास सेवा समिति पठानकोट, भीम सेना पंजाब और सोशल सिक्योरिटी डिपार्टमेंट व अन्य संस्थाओं ने डॉ. भीमराव अंबेड़कर की जयंती पर उनको फूल-मालाएं अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। स्कूलों में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। बच्चों देशभक्ति गीत पेश किए। कार्यक्रमों में बच्चों को बताया कि डॉ. अंबेडकर का नारा था पढ़ो, जुड़ो और संघर्ष करो। देश तभी उन्नति की राह पर चल सकेगा जब हम उनके बताए मार्ग पर चलेंगे।

खबरें और भी हैं...