गिद्दा और भंगड़ा डाल मनाया बैसाखी का त्यौहार
भास्कर संवाददाता| पठानकोट/ सुजानपुर/ सरना/शाहपुरकंडी/माधोपुर/मीरथल/ नरोट जैमल सिंह
शनिवार को जिला भर में बैसाखी पर्व धूमधाम से मनाया गया। स्कूल, कॉलेजों, धार्मिक संस्थानों और संस्थाओं ने बैसाखी पर कार्यक्रम आयोजित किए। स्कूलों में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसमें समूह गान, भंगड़ा, गिद्दा डाला। वहीं धार्मिक संस्थानों में अखंड पाठ रखे गए थे, जिनके आज भोग डाले गए। मदिरों में सुबह हवन यज्ञ किए गए और श्रद्धालुओं के लिए लंगर-भंडारे का आयोजन भी किया गया था।