जीएनडीयू कॉलेज पठानकोट का मानव जिले में प्रथम
पठानकोट| ीएनडीयू) कॉलेज पठानकोट का बीएससी कंप्यूटर साइंस पहले सेमेस्टर का परिणाम शानदार रहा। प्रिंसिपल निर्मल पांधी ने बताया कि मानव सोहल ने 400 में से 313 अंक लेकर जिले व कॉलेज में पहला स्थान हासिल किया। जबकि अभिषेक सिंह ने 288 अंक लेकर दूसरा और बलजीत कौर ने 278 अंक लेकर कॉलेज में तीसरा स्थान हासिल किया। प्रिंसिपल ने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी।