पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रोजाना योग क्रियाओं से छोड़े जा सकते हैं नशे : एसएमओ

रोजाना योग क्रियाओं से छोड़े जा सकते हैं नशे : एसएमओ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला आयुर्वेद तथा यूनानी अधिकारी डॉ. कुलवंत कौर के नेतृत्व में सिविल अस्पताल पठानकोट के प्रांगण में योग कैंप लगाया गया। जिसमें योग इंस्ट्रक्टर डॉ. राजन चौधरी तथा डॉ. विपन ने आए सभी आयुर्वेद डॉक्टर, सिविल अस्पताल के स्टाफ तथा नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कुछ युवाओं को योग क्रियाओं द्वारा स्वस्थ रहने के बारे में बताया।

योग विशेषज्ञ डॉ. शैफाली ने आयुर्वेद से संबंधित योग को परिभाषित करते हुए अष्टांग आयुर्वेद के बारे में बताया, जिसमें उन्होंने 8 प्रकार के योग बताए। जिसमें यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, ध्यान, धारणा तथा समाधि के बारे में बताया। एसएमओ डा. भुपिन्द्र सिंह ने सभी को नित्य प्रति योग करने की सलाह देते हुए कहा कि अगर व्यक्ति को नशे की लत लग गई है तो वह योग क्रियाओं की सहायता से इस लत से मुक्ति पाई जा सकती है। इस अवसर पर डा. सचिन गुप्ता, डा. मुल्खराज, डॉ. सतीश, डॉ. सोनम धीमान, डॉ. पंकज सिंह, डॉ. कुलदीप कौर, डॉ. विपन,डॉ राजेंद्र,जतिन शर्मा, रविंद्र शर्मा तथा फार्मासिस्ट संदीप, सिमरदीप तथा अभिषेक शर्मा ने योग क्रियाओं का बारीकी से अध्ययन किया।

योग कैंप में उपस्थित रोगी व सिविल अस्पताल का स्टाफ।

खबरें और भी हैं...