एमएससी कंप्यूटर साइंस-1 में भानवी जीएनडीयू की टॉपर
गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू) की ओर से घोषित किए एमएससी कंप्यूटर साइंस भाग-1, बीसीए भाग-1 व भाग-3 और बीएससी (आईटी) भाग-1 के परीक्षा परिणामों में श्रीमति रमा चोपड़ा सनातन धर्म कन्या महाविद्यालय का परिणाम शानदार रहा। प्राचार्या डॉ. सतिन्द्र काहलों ने बताया कि एमएससी कंप्यूटर साइंस भाग-1 की भानवी ने 454 अंक प्राप्त कर यूनिवर्सिटी में पहला, बीसीए भाग-3 की स्वस्तिका ने 225 अंक प्राप्त कर यूनिवर्सिटी में 10वां स्थान व जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। बीसीए भाग-1 की अकर्षिता ने पठानकोट जिले में 74 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि महक ने 63 प्रतिशत, सोनाली ने 61.95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। बीएससी (आईटी) भाग-1 की जानू ने जिले में 71.25 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि किरण ने 70 प्रतिशत, सरयू ने 70 प्रतिशत, नीतिका ने 68 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इन सभी छात्राओं ने स्वयं को अन्य छात्राओं से अग्रणी तो रखा ही साथ ही महाविद्यालय के नाम को भी गौरवान्वित किया।