पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सिविल में अगले महीने शुरू होगा एमसीएच का निर्माण

सिविल में अगले महीने शुरू होगा एमसीएच का निर्माण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिविल अस्पताल में 5 करोड़ की लागत से बनने वाले मदर एंड चाइल्ड हेल्थ केयर यूनिट (एमसीएच) की बिल्डिंग का निर्माण जून में शुरू हो जाएगा। तीन मंजिला बनने वाले इस यूनिट की बिल्डिंग को लेकर रविवार को जालंधर से आए पंजाब हेल्थ सिस्टम कार्पोरेशन के इंजीनियरिंग विंग के एक्सईएन सुखचैन सिंह ने पहुंच जगह का निरीक्षण किया। एक्सीयन सुखचैन सिंह ने भास्कर से बातचीत कर कहा कि एमसीएच बिल्डिंग का निर्माण जून में शुरू करवा दिया जाएगा। जिसके चलते सस्ती रसोई वाली बिल्डिंग और पुराना अल्ट्रा साउंड कमरा भी टूटेगा। उनके साथ एसडीओ सुनील व राजेश कुमार भी साथ थे।

5 करोड़ की लागत से बनने वाली तीन मंजिला एमसीएच बिल्डिंग में 30 बेड लगेंगे। एक ही छत के नीचे जच्चा-बच्चा की जांच होगी। इस बिल्डिंग में ग्राउंड फ्लोर पर लेबर रूम, फर्स्ट फ्लोर पर गायनी थिएटर, सेकेंड फ्लोर पर वार्ड में 30 बैड लगेंगे। तीन मंजिला बिल्डिंग में बाकायदा लिफ्ट लगी होगी ताकि ऊपर-नीचे जच्चा-बच्चा को ले जाने में कोई दिक्कत न आए।

तोड़नी पड़ेगी सस्ती रसोई और अल्ट्रसाउंड रूम

एक्सईएन सुखचैन सिंह ने कहा है कि एमसीएच के लिए सस्ती रसोई वाली बिल्डिंग और पुराना अल्ट्रा साउंड कमरा भी टूटेगा। वहीं, सिविल अस्पताल में सस्ती रसोई चला रहे विकास मंच के चेयरमैन नरेंद्र काला समेत पदाधिकारियों का कहना है कि मंच ने जगह पर सुंदर पार्क का निर्माण करवाया हुआ है। किचन में लाखों रुपए खर्च किए हैं जहां किसी टाइम तालाब हुआ करता था। मंच का मुख्य मकसद समाज सेवा करना है, जो वह मरते दम तक करेंगे। उधर एसएमओ डा.भूपिंद्र सिंह का कहना है कि अगर सस्ती रसोई वाली बिल्डिंग टूटती है तो सेहत अधिकारियों व विधायक से बातचीत कर सस्ती रसोई को दूसरी जगह पर शिफ्ट किया जाएगा।

बिल्डिंग का जायजा लेते एक्सईएन सुखचैन सिंह।

खबरें और भी हैं...