पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • व्यापारी बोले सरकार मंत्रियों की गाड़ियां घटाकर जुटाए प्रोफेशनल टैक्स की राशि

व्यापारी बोले-सरकार मंत्रियों की गाड़ियां घटाकर जुटाए प्रोफेशनल टैक्स की राशि

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
व्यापार मंडल पठानकोट का जनरल इजलास रविवार को आयोजित किया गया। इसमें सरकार की ओर से लगाए गए 200 रुपए प्रोफेशनल टैक्स को अव्यवहारिक बताते हुए उसे वापिस लेने की मांग की गई। कहा गया कि सरकार टैक्स की बजाय मंत्रियों और विधायकों की गाड़ियों का काफिला बंद करे। प्रधान चाचा वेद प्रकाश की अध्यक्षता में हुए इजलास में शामिल हुए विधायक अमित विज के सामने व्यापारियों ने पॉल्यूशन डिपार्टमेंट के अधिकारियों समेत अन्य ब्यूरोक्रेट्स की ओर की नोटिस भेजकर उन्हें तंग किए जाने की शिकायत की। इस दौरान शहर की ट्रैफिक व सीवरेज सिस्टम व अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई।

यहां राजेश पुरी, करण कुंद्रा, रमेश अरोड़ा, आशीष विज, राजेश शर्मा, अश्वनी शर्मा, नरेश अरोड़ा, राजिन्द्र मेहता, दविन्द्र सिंह मिंटू, कुलदीप सिंह, नरेन्द्र वालिया, मनु महाजन, योगी सेठ, संजीव महाजन, तरुण सोढी, राजीव काला, राजिंद्र पप्पू, राजीव, राकेश अग्रवाल, नरेन्द्र महाजन, रमेश कुमार, बलजीत महाजन, डा. राज ठुकराल, मणिमहेश बिल्ला, यशपाल, राकेश महाजन, छोटू महाजन, राकेश औल, किरणदीप सिंह केडी, सुभाष शर्मा मौजूद थे।

व्यापारियों की मांगें

पठानकोट एयरपोर्ट से फ्लाइट पूरे सप्ताह चलाई जाए

ट्रैफिक सिस्टम सुधारने को ठोस योजना बनाई जाए

शहर के प्रवेश पर गेट-वे का निर्माण कराया जाए

प्रापर्टी कारोबार के लिए रेगुलराइजेशन पॉलिसी बदली जाए

हेलमेट नो पेट्रोल योजना में छूट।

2014 से अब तक 400 फीसदी बढ़ा पेट्रोलियम पदार्थों पर टैक्स

वेद प्रकाश ने बताया कि जल्द ही व्यापार मंडल अपने खर्च पर मेंबरों का बीमा करवाएगा, उसके प्रीमियम भी खुद से अपने फंड से देगा। दपिंद्र अरोड़ा ने कहा कि साल 2014 से लेकर अब तक पेट्रोलियम पदार्थों पर टैक्स में 400 परसेंट बढ़ोतरी हुई है। रजिस्ट्रेशन कराते समय रोड टैक्स अदा किया जाता है, लेकिन देशभर में टोल टैक्स बैरियरों का जाल बिछाकर उगाही की जा रही है। अमित विज ने कहा कि नोटिस से व्यापारियों को घबराने की जरूरत नहीं है, उनके साथ डिस्कस किया जाए। मामला जरूर हल किया जाएगा। प्रोफेशनल टैक्स को लेकर कैबिनेट में उस पर चर्चा की जा रही है। शहर में बिजनेस डेवलपमेंट के लिए उनकी दो कंपनियों से बात चल रही है। आने वाले दिनों में शहर की मुख्य समस्याओं पानी, सीवरेज और हराभरा बनाने पर ध्यान दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने सलाह दी कि व्यापार मंडल खुद गेट-वे बनाए और उसके बदले में एडवरटाईज करने का अधिकार भी अपने पास रखे।

होटलियर्स ने व्यापार मंडल प्रधान को सौंपा मांग पत्र, कहा-धमकी भरे नोटिस भेज रहा पॉल्यूशन बोर्ड

डिस्ट्रिक पठानकोट होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन का शिष्टमंडल व्यापार मंडल के नेशनल जनरल सेक्रेटरी एलआर सोढ़ी की अध्यक्षता में पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल के प्रधान प्यारा लाल सेठ से अमृतसर में मिला। सोसिएशन ने पंजाब स्तर पर मामले को पॉल्यूशन बोर्ड के अधिकारियों के खिलाफ आवाज उठाने की मांग की। इसके बाद एसोसिएशन ने पठानकोट में एमएलए अमित विज को भी मांग पत्र सौंपा। इस मौके पर प्रधान राकेश औल, सेक्रेटरी दविंद्र सिंह मंटू ने बताया कि बताया कि सरकार ने जिन निकायों में अपना एसटीपी है, वहां के होटलों व रेस्टोरेंट को एसटीपी लगाने से छूट दी है। बावजूद, पठानकोट जिले में पीपीसीबी अफसर नोटिस जारी कर होटलियर्स को तंग करने की कोशिश कर रहे हैं। होटल मालिकों को बटाला और अमृतसर बुलाकर ब्लैकमेल किया जाता है। उन्हें होटलों पर ताला लगाने की धमकी दी जाती है। व्यापारियों को मिल रहे नोटिस को लेकर व्यापारियों में रोष है।

जनरल इजलास में पहुंचे एमएलए अमित विज का स्वागत करते व्यापारी।

व्यापारी बोले

200 रुपए प्रोफेशनल टैक्स सरकार ने लगा दिया है, लेकिन अभी तक रिआयत कोई नहीं दी है। कारोबार बंद हो चुके हैं। -भारत महाजन, चेयरमैन

मंत्रियों-विधायकों के साथ चलने वाली गाड़ियांको बंद कर दें, प्रोफेशनल टैक्स इकट्ठा हो जाएगा। -सुनील महाजन, प्रदेश सचिव व्यापार मंडल

टैक्स लगाने के साथ ट्रेडर्स की सोशल सिक्योरिटी क्या है। 20 साल का बीमा कवर होना चाहिए। -अमित नैय्यर, जनरल सेक्रेटरी

खबरें और भी हैं...