पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दुकान के गल्ले से मोबाइल व नकदी चोरी

दुकान के गल्ले से मोबाइल व नकदी चोरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पठानकोट | मिशन रोड पर पुरी जनरल स्टोर (कनफेक्शनरी) का मालिक दुकान से बाथरूम करने गया तो पीछे से एक युवक ने गल्ले से 2500 रुपए व मोबाइल चुरा लिया। हालांकि दुकानदार ने युवक को दुकान से निकलते देखा तो पूछने पर युवक ने कहा कि उसने किसी का एड्रेस पूछना था। इतनी देर में युवक मोबाइल व पैसे लेकर निकल गया।

जय राम कालोनी के रहने वाले शिवम पुरी ने बताया कि उसके पिता राजन पुरी मिशन रोड पर डा.विनय अस्पताल के पास पुरी जनरल स्टोर की दुकान करते है। उसके पिता दुकान से बाथरूम करने गए तो पीछे से युवक ने दुकान में घुसकर गल्ले से मोबाइल व 2500 रुपए चुरा लिए। हालांकि युवक को दुकान के अंदर से निकलते हुए पिता ने देख लिया और उन्होंने युवक से पूछा कि क्या लेना है। युवक यह कहकर निकल गया कि उसने किसी का एड्रेस पूछना था, बाद में पिता ने देखा कि युवक ने दुकान के गल्ले से नकदी व मोबाइल चुरा ले गया है। शिवम पुरी का कहना है कि युवक की हल्की दाढ़ी व उसने हरे रंग की शर्ट पहनी थी। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की है।

खबरें और भी हैं...