तारागढ़ के दर्शोपुर में घर में घुस कर मारपीट कर दो भाइयों को जख्मी करने के आरोप में तारागढ़ थाने में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। फिलहाल तीनों फरार हैं। हमले में अश्विनी कुमार व उसका नरेश जख्मी हुए।
शिकायतकर्ता दर्शोपुर निवासी अश्विनी कुमार ने पुलिस को बताया कि वह और उसका भाई नरेश कुमार पशुओं को चारा डाल रहे थे। इस दौरान बिना नंबर की बाइक पर तीन युवक आए और उन लोगों ने आते ही गेट को धक्का मारकर खोल दिया। इन लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला कर जख्मी कर दिया। तारागढ़ थाने में जीवन कुमार, अंकु निवासी दर्शोपुर समेत तीन लोगों के खिलाफ 452, 323 के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल तीनों युवक फरार बताए जा रहे है। पुलिस का कहना है तीनों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।