मामले में समझौता करवाते कामरेड शिव कुमार।
पठानकोट|14 मई को केएफसी स्कूल में 7वीं के स्टूडेंट की देरी से आने पर पिटाई के बाद उठे बवाल में शनिवार देर शाम विराम लग गया। थाना-2 की पुलिस और पंजाब निर्माण मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों ने स्कूल प्रिंसिपल और पीड़ित छात्र के पेरेंट्स में समझौता करवाया।
इस दौरान पुलिस, स्कूल स्टाफ, पार्षद और पंजाब निर्माण मजदूर यूनियन पदाधिकारियों के सामने प्रिंसिपल रविन्द्र कुमार ने लिखित तौर पर कहा कि गलती से बच्चे को छड़ी से चोट लग गई, उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी गलती नहीं दोहराई जाएगी। परिजनों ने इस शर्त पर समझौता किया कि राजीनामे के बाद बच्चे को स्टाफ या प्रिंसिपल द्वारा तंग नहीं किया जाएगा अगर ऐसा दोबारा हुआ तो पुलिस कार्रवाई की जाए। यहां एसएचओ थाना-2 रविन्द्र रूबी के अलावा मजदूर जत्थेबंदियों से मास्टर सुभाष शर्मा, कामरेड शिव कुमार, मास्टर प्रेम सागर, राम बिलास, मदन लाल, तिलक राज, महिन्द्र पाल, प्रताप सिंह, रमेश कुमार, राहुल कुमार, सुरेश कुमार, गीता देवी, अनुराधा, आशा रानी, रेखा, रानी, नीलम, वीना, राजरानी, सीमा देवी व अन्य उपस्थित थे।