पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ब्राह्मण समाज की खिल्ली उड़ाने वाले चेयरमैन पर सीएम की कार्रवाई बढ़िया फैसला : शास्त्री

ब्राह्मण समाज की खिल्ली उड़ाने वाले चेयरमैन पर सीएम की कार्रवाई बढ़िया फैसला : शास्त्री

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्री ब्राह्म्ण सभा न्यू-शास्त्री नगर पठानकोट की ओर से बैठक अध्यक्ष डा. केवल कृष्ण शास्त्री की अध्यक्षता में की गई। बैठक में सभी सदस्यों ने हरियाणा जेई परीक्षा में ब्राह्म्ण समाज के प्रति बेहूदा प्रश्न का ब्राह्म्ण सभा न्यू शास्त्री नगर की ओर से विरोध किया गया।

डा. केवल कृष्ण शास्त्री ने बताया कि ब्राहम्ण समाज के लिए यह खुशी की व राहत पहुंचाने वाली बात है कि उक्त विवादित मसले को लेकर हरियाणा सरकार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री हरियाणा ने ब्राह्म्ण समाज से माफी मांगने के साथ ही एचएसएससी चेयरमैन को उनके कार्यभार से तुरंत सस्पेंड करते हुए पेपर तैयार करने वाली कंपनी पर एफआईआर तथा एग्जामिनर पर भी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर तिलक राज शर्मा, प्रवीण शर्मा, जंग बहादुर, राजिंद्र शर्मा, नरेश शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, रामसरूप शर्मा, सुभाष शर्मा, संजीव शर्मा, अश्विनी वलोत्रा, रजनीश कौशल, ब्रह्मकुमार, विरेंद्र शर्मा, रमेश शर्मा उपस्थित थे।

बैठक में उपस्थित श्री ब्राह्म्ण सभा न्यू-शास्त्री नगर के पदाधिकारी।

खबरें और भी हैं...