करियाना एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष कुलदीप सिंह की अध्यक्षता में सुविधा रायल में वार्षिक जनरल बॉडी मीटिंग की गई। इसमें मुख्यातिथि करियाना एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमकार गोयल, सेक्रेटरी जनरल केसी बांसल, सीनियर जनरल सेक्रेटरी कृष्ण सिंगला विशेष रूप से मौजूद रहे। गोयल ने कहा कि केन्द्र सरकार ने नोटबंदी के तुरंत प्रभाव के बाद जीएसटी पर महत्वपूर्ण फैसला लेकर उसे एकाएक लागू करके व्यापारी वर्ग पर जो अतिरिक्त बोझ डाला है, उससे पंजाब का व्यापार पूरी तरह से चौपट हो गया है।
गोयल ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी में करियाना कारोबारियों को भी नहीं बख्शा गया। आज घरों में मुख्य रूप से प्रयोग होने वाली वस्तुओं पर भी जीएसटी लगाई गई है, जिसके चलते लोगों को उक्त वस्तुएं पहले से अधिक दामों पर खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। होलसेल करियाना व्यापारियों के साथ-साथ रिटेलरों से भी केन्द्र सरकार द्वारा जीएसटी वसूली जा रही है, जबकि देखा जाए तो छोटा-मोटा करियाने का कारोबार करने वाले दुकानदार शहर में ही दुकानों से एक किलो या दो किलो सामान लेकर अपनी दुकान चला रहे हैं।
हमारे देश की सरकारों की इन नीतियों दुखी होकर नौजवान वर्ग विदेशों में जाकर 12 से 18 घंटे काम करके पैसा कमा रहे हैं, जबकि देखा जाए तो हमारे देश में कारोबार व पैसे की कोई कमी नहीं है, बल्कि फर्क सिर्फ इतना है कि यहां काम के बदले सरकार द्वारा व्यापारियों कोई सुविधाएं नही दी जा रही है। अगर यही हालात रहे तो आने वाले समय में विदेशी पूंजीपति भारत देश पर राज करना शुरू कर देंगे।
इस अवसर पर चेयरमैन तेजा सिंह, चीफ पैटर्न सुरिन्द्र महाजन, कोषाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, पीआरओ अरुण महाजन, एपीआरओ संदीप महाजन, सीनियर उपाध्यक्ष राजेश महाजन, रमेश, मदन लाल, विवेक महाजन, सोनू चावला, अशोक महाजन, राजू महाजन, सोनू,अजय महाजन, सुरेश कुमार, चरणजीत सिंह गुलाटी, कमलजीत सिंह, चन्ना, रमेश महाजन आदि मौजूद रहे।
मीटिंग में पहुंचे राष्ट्रीय प्रधान ओमकार गोयल को सम्मानित करते प्रधान कुलदीप महाजन, रमेश अरोड़ा, तेजा सिंह, संदीप महाजन व अन्य।
एसोसिएशन को बताएं कौन कर रहा सैंपलिंग के नाम पर परेशान : कुलदीप
करियाना एसोसिएशन जिला पठानकोट के अध्यक्ष कुलदीप सिंह व महासचिव रमेश अरोड़ा ने कहा कि करियाना एसोसिएशन आज जिले का एक सबसे बड़ा मंच बन गया है। एसोसिएशन को गठित करने का मुख्य उद्देश्य करियाने का कारोबार करने वाले दुकानदारों की समस्याओं का समाधान करना है। उन्होंने दुकानदारों से आह्वान किया कि वे अपनी दुकानों पर हमेशा साफ-सुथरा सामान ही ग्राहकों को पूरे नापतोल के साथ बेचें ताकि लोगों के स्वस्थ के साथ किसी प्रकार का खिलवाड़ न हो सके। यदि उन्हें कोई अधिकारी सैंपलिंग के नाम पर परेशान करता है तो एसोसिएशन को अवगत करवाएं ताकि उसका समाधान किया जा सके। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ओमकार गोयल को सम्मान चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया।